{"_id":"5e3926118ebc3ee61b2d3e34","slug":"application-for-phd-in-iim-jammu-starts-can-apply-till-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आईआईएम में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आईआईएम में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 04 Feb 2020 01:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू ने सत्र 2020 के लिए मैनेजमेंट के पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 31 मार्च है। 25 अप्रैल से 5 मई तक इसके लिए साक्षात्कार होंगे। प्रोग्राम की शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते से होगी।
विज्ञापन
योग्यता: प्रोग्राम में दाखिले के लिए किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, कम से कम 60 फीसदी अंक या समकक्ष ग्रेड प्वाइंट औसत, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड प्वाइंट औसत के साथ सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएस, कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में पांच साल/चार साल के एकीकृत मास्टर डिग्री कार्यक्रम, 4 साल / 8 सेमेस्टर स्नातक की डिग्री (बीई/बीटेक) 10 में से 6.5 या उसके बराबर न्यूनतम सीजीपीए होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी इस साल अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, आवेदक को किसी बोर्ड या समकक्ष के माध्यमिक (सेकेंडरी) और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (हायर सेकेंडरी) दोनों में ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आयु : आवेदक की आयु अधिकतम 40 वर्ष से कम।
चयन प्रक्रिया : आवेदकों को आईआईएम द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) देना आवश्यक है। जो उम्मीदवार जीएटीई (गेट), जीआरई, जीएमएटी जेआरएफ या यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।