फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Apple orchards damaged by hailstorm and rain in Bandipora.

सेब की फसल तैयार, लेकिन मौसम ने बिगाड़ा खेल: बांदीपोरा में ओलावृष्टि से बागों को नुकसान, किसान परेशान

Fri, 09 Oct 2026 02:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 09 Oct 2026 02:12 PM IST
सार

बांदीपोरा में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से सेब के बागों को नुकसान पहुंचा है। पजलपोरा और बैंकूट में दो इंच से अधिक ओले जमा होने से कटाई के करीब पहुंच चुकी सेब की फसल के फल टूटकर गिरे और बागवानों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन
Apple orchards damaged by hailstorm and rain in Bandipora.
बांदीपोरा में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कई इलाकों में सेब के बागों को नुकसान पहुंचा है। ओले गिरने से पेड़ों पर लगे फल टूटकर गिर गए जबकि कई सेबों पर चोट के निशान पड़ गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सेब की फसल कटाई के करीब पहुंच चुकी थी ऐसे में अचानक बदले मौसम ने बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय उत्पादकों के अनुसार कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कुछ ही मिनटों में जमीन पर ओलों की सफेद परत बिछ गई, जिससे पूरा इलाका बर्फ से ढका नजर आने लगा।

पजलपोरा और बैंकूट में दो इंच से अधिक ओले जमा होने की सूचना है। बागवानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

कटाई से ठीक पहले हुए इस नुकसान से सेब उत्पादकों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। प्रभावित बागवानों की नजर अब नुकसान के आकलन और आगे मौसम की स्थिति पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed