फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Apollo to build a 550-bed modern hospital in Jammu

स्वास्थ्य सेवा : जम्मू में 400 करोड़ से 550 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाएगा अपोलो, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Wed, 29 Dec 2021 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। 
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 12:44 AM IST
सार

पहले चरण में 200 करोड़ रुपये का होगा निवेश। एक हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार। एमओयू के अनुसार पहले चरण में 250 बेड का अस्पताल बनेगा और दूसरे में 200 करोड़ से 300 बिस्तर का ब्लॉक होगा तैयार। 

विज्ञापन
Apollo to build a 550-bed modern hospital in Jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड निवेश प्रस्तावों पर करार के बाद अब अपोलो हॉस्पिटल्स भी जम्मू में 400 करोड़ से 550 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़े ब्रांड अपोलो ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ मंगलवार को समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। 

विज्ञापन


पहले चरण में 200 करोड़ से जम्मू में 250 बिस्तर क्षमता का अस्पताल बनेगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरे चरण में भी दो सौ करोड़  के निवेश से 300 बिस्तर वाला ब्लॉक तैयार होगा। दावा है कि बहु विशेषज्ञता वाले इस अस्पताल में जम्मू में उच्च दर्जे की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अप्रत्यक्ष तौर पर भी बड़े स्तर पर इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर और अपोलो हॉस्पिटल्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. प्रीथा रेड्डी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए । 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल स्थापित करने के लिए एमओयू को निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों को अब उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अपोलो हॉस्पिटल्स चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और सामाजिक आर्थिक विकास की एक नई यात्रा शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नागरिक को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर देने वाला जम्मू-कश्मीर देश का पहला प्रदेश है। अधिक उद्योग जुड़ाव और अधिक निवेश के साथ आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर मजबूती के साथ आगे बढ़ता जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी मौजूद रहे।


डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा
अपोलो हॉस्पिटल्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. प्रीथा रेड्डी ने कहा कि अपोलो अस्पताल जम्मू-कश्मीर में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्नीशियन और हेल्थ वर्करों के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा। यहां न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी उपचार सेवाएं ले सकेंगे। जम्मू-कश्मीर हेल्थकेयर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन सकता है। अपोलो की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य कर्मी यहां लाए जाएंगे। अपोलो यहां बनने वाले संस्थान व क्षेत्र को विश्व मानचित्र पर लाने का विजन रखता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed