{"_id":"66ca0ff2e79d2eb78c05df2a","slug":"apni-party-will-contest-elections-on-60-seats-in-jammu-and-kashmir-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Elections: अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर में 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बुखारी बोले- गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Elections: अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर में 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बुखारी बोले- गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे
Sat, 24 Aug 2024 10:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:23 PM IST
सार
भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी, नेकां समेत सभी पार्टियां गुप्त गठबंधन बना रहीं हैं। अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने कश्मीर में 40 और जम्मू में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बुखारी ने छानपोरा में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्हें लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है, अब दोबारा गलती नहीं करेंगे। हम अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इस बार किसी गठबंधन में नहीं जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी कश्मीर से 40 और जम्मू संभाग से 20 उम्मीदवार उतारेगी। पीडीपी, भाजपा, नेकां और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियां गुप्त गठबंधन कर रही हैं।
विज्ञापन
कुछ पार्टियां खुलेआम गठबंधन कर रही हैं, जबकि कुछ पर्दे के पीछे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों 18, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को होंगे, जबकि नतीजे चार अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन