फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apeal

यात्री वाहन चालक ज्यादा किराया वसूले तो करें शिकायत

विज्ञापन
apeal
जम्मू। जम्मू संभाग के दूरदराज के इलाकों के विभिन्न रूट पर चलने वाले यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग (ज्यादा दाम वसूलना) बढ़ती जा रही है। बिना किसी डर के वाहन चालक मनमर्जी का किराया वसूलने के साथ ओवलोडिंग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के पास इस संबंधी कई शिकायतें आ रही हैं। इसको देखते हुए विभाग ने 01912472490, 9419794234 नंबर जारी किया है। यह नंबर संभागीय यातायात अधिकारी जम्मू का है। इस पर लोग सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकार (आरटीओ) ने संभाग के सभी दस जिलों के एआरटीओ को ओवरलोडिंग, ओवरचार्जिंग व यात्रियों के साथ अभद्रता करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही असुविधा झेल रहे लोगों के लिए अलग से सभी जिला एआरटीओ के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिलों में मुख्य रूट हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह ओवरचार्जिंग और ओवरलोडिंग बढ़ती जा रही है। इसका विरोध करने वाले यात्रियों के साथ वाहन चालक अभद्रता कर उन्हें वाहन से उतरने को कहते हैं। आरटीओ घनश्याम सिंह ने कहा कि लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सेवा मिले, इसके लिए विभाग प्रतिबद्ध है। लोग ट्रैफिक पुलिस के साथ एआरटीओ से ओवरचार्जिंग व ओवरलोडिंग की शिकायत कर सकते हैं, ताकि उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

10 किमी के सफर के लिए देने पड़ रहे 100 से 150 रुपये
शहरी इलाके के रूट पर ओवरलोडिंग तो ग्रामीण रूट पर ओवरचार्जिंग है। जम्मू से आरएस पुरा, कठुआ, बिश्नाह, अखनूर जाने वाली बसों में ओवरलोडिंग रहती है, जबकि रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और राजोरी के ग्रामीण रूट पर ओवरचार्जिंग हो रही है। दस किमी तक के सफर के लिए लोगों को 100 से 150 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इन रूट पर चलने वाले वाहन चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। ग्रामीण रूट के लिए किराया तय नहीं है, वाहन चालक अपनी मर्जी से किराया निर्धारित करते हैं। यात्रियों द्वारा ज्यादा किराया होने की बात कहने पर वह बढ़ते ईंधन के दाम का हवाला देते हैं। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed