{"_id":"628164fa9b16a922ff42f93a","slug":"apeal-jammu-city-news-jmu259896775","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की चुनौतियों का एकजुटता से करें सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की चुनौतियों का एकजुटता से करें सामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाराणा प्रताप ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पूरे समाज को एकजुट कर चुनौतियों का सामना किया था। इसलिए सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और पूरे समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए। महाराणा प्रताप ने कम सेना होने के बावजूद विरोधियों के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की। यह अपील सांसद जुगल किशोर शर्मा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में की।
श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा एवं धर्म जागरण समन्वय की ओर से शिक्षक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सामाजिक व धार्मिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एवं श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रखा। उनकी वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ता का सभी को अनुसरण करना चाहिए। तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने प्रदेश में आ रही चुनौतियों को साझा करते हुए सभी से एकजुट होकर इससे निपटने का आह्वान किया। सभा के अध्यक्ष विशन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शक्ति परिहार, अमर सिंह क्लब के महामंत्री अनिल कपाही, धर्म जागरण समन्वय के उत्तर भारत प्रमुख राकेश व प्रांत संरक्षक डॉ. शिव प्रसाद रैना, मूर्तिकार रवींद्र जमवाल आदि मौजूद रहे।
भलवाल व मढ़ से निकाली गई रैली
महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भलवाल और मढ़ से रैली निकाली गई। भलवाल से भाजपा सामाजिक व धार्मिक प्रकोष्ठ के सह प्रभारी बाबा चंचल सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो मढ़ में धर्म जागरण के कार्यकर्ताओं के साथ टीचर भवन गांधीनगर पहुंची। रैली में शामिल लोग महाराणा प्रताप के नारे लगाते चल रहे थे।