अपराजिताः अत्याचार के खिलाफ महिलाएं बुलंद करें आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत रोज पब्लिक हाई स्कूल, शास्त्री नगर में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने संवाद के जरिए महिलाओं की शक्ति को दर्शाया।
प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने भ्रूण हत्या सहित महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में आवाज बुलंद करने लिए सभी को जागरूक किया। छात्राओं ने विचारों के जरिए संदेश दिया कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। प्रतियोगिता में पहला स्थान जैसमीन, दूसरा स्थान कीर्ति और तीसरा स्थान चांद ने हासिल किया।
इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए
महिलाओं को आज भी शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून सख्त होने चाहिए। -दीपाली, छात्रा
महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के लिए सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं को अत्याचार नहीं सहना चाहिए। जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता उस घर में भगवान का भी वास नहीं होता है। -कशिश, छात्रा
हमारे देश में महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। -सपना, छात्रा