फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anurag Thakur audio message released at the conclusion of Amar Ujala Samvad 2023 program

Samvad 2023: अमर उजाला 'संवाद' में बोले अनुराग ठाकुर, आज जम्मू-कश्मीर शांति और विकास देख रहा

Thu, 30 Nov 2023 07:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 07:01 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के युवा साथियों से कहना चाहता हूं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आपको जाने का मौका मिल रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
Anurag Thakur audio message released at the conclusion of Amar Ujala Samvad 2023 program
अमर उजाला संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amar Ujala Samvad 2023: अमर उजाला संवाद 2023 का आयोजन जम्मू में हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतिम चरण में विस्तार से बातचीत की। अनुराग ठाकुर बारिश की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। लेकिन वह वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों से जुड़े। पढ़ें, उनका वीडियो संदेश...

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश में कहा कि अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के लिए मुझे बुलाया गया था। मैं पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। मौसम की खरीबी की वजह से नहीं पहुंच पाया। अभी भी सड़क मार्ग से पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं। लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाया हूं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे इस बात का खेद रहेगा। लेकिन फिर भी मैं अपनी बात को पहुंचा रहा हूं। 

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- पार्टी राष्ट्रहित के लिए काम करती है
कार्यक्रम के समापन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले मैं अमर उजाला को धन्यवाद करता हूं। आपने संवाद के लिए जम्मू कश्मीर को चुना। धारा 307 और 35 ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर ने शांति भी देखी है और विकास भी देखा है। ये तब संभव हुआ जब प्रधानमंत्री जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का वादा पूरा किया। हम उस पार्टी से संबंध रखते हैं जो राष्ट्रहित में कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार है।

पीएम और गृह मंत्री की तारीफ की
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश में कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व के राज्यों में शांति के प्रसाय हमारे लगातार देखने को मिले होंगे। कई लोग मुख्यधारा में आए हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह जी ने इसको लेकर शानदार काम किया। जम्मू कश्मीर में भी पर्यटकों की संख्या पिछले दो तीन वर्षों में दो से तीन गुना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह की इन्वेंस्टमेंट आ रही है। जम्मू कश्मीर में खेल की प्रतिभाएं बढ़ रही हैं और शीतल देवी एक ऐसा उदाहरण हैं। दुनिया की पहली आर्मलेस तीरदांज जिसने भारत के लिए कई मेडल जीते हैं।

2047 तक भारत होगा विकसित
अमर उजाला संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां नए आयाम स्थापित हुए हैं। मैं यहीं कहूंगा कि जम्मू कश्मीर में कई संभावनाएं हैं। जो शायद कहीं और न हो। वैसे ही दुनिया देखती है, भारत में संभावनाएं हैं। जहां दुनिया आस लगाए बैठी है। तभी तो प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। हम सब मिलकर अपना योगदान देंगे। अमृत काल से स्वर्णिम काल की यात्रा में हमारा बहुत बड़ा योगदान होगा।

विज्ञापन

भारत ने हर क्षेत्र में नई कीर्तिमान स्थापित किए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले नौ सालों में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था हो गई। हमनें कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं, चाहे दुग्ध उत्पादन हो या फिर ऑटो फिल्ड। चंद्रयान और जी 20 की सफलता, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टोक्यो ओलंपिक गेम्स की सफलता हो। हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई है। भारत आज ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। लेकिन एक बात में यहां कहना चाहता हूं कि अगले कुछ वर्ष देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक ऐसे नेता हमें मिला है नरेंद्र मोदी जी के रूप में, जिन्होंने देश को नहीं ऊंचाइयां दी हैं।

अनुराग ठाकुर कठुआ जेल में रहे थे बंद
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के युवा साथियों से कहना चाहता हूं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आपको जाने का मौका मिल रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। मुझे आज भी वह दिन याद है। जब 25 जनवरी 2011 को मुझे जम्मू में गिरफ्तार कर कठुआ की जेल में डाल दिया था। तिरंगा झंडा लाल चौक पर लहराने से मुझे रोका गया था। अपने ही देश में तिरंगा झंडा फेहराने से मुझे रोका गया था। लेकिन आज वो दिन आया है। जब जम्मू कश्मीर की गली-गली, गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा लहराया है। ऑपरेशन गंगा में तिरंगे का महत्व समझ में आया है। जब यूक्रेन में 23 हजार से ज्यादा छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। अन्य देशों के छात्र भी तिरंगा हाथों में लेकर बाहर निकले।

आज भारत की नई तस्वीर विश्व में बन रही
अमर उजाला संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कभी भारत मदद मांगने वाला देश था। लेकिन अब मददगार बना है। बातें तो बहुत करनी है। लेकिन अभी इतना ही कहूंगा। ये बढ़ते भारत के कदम हैं और ये भारत की बुलंद तस्वीर है। जहां पिछले पांच वर्षों में 13 करोड़ लोग करीबी रेखा से बाहर आए। एयरपोर्ट बनाए, गरीबों के लिए सरकार ने घर बनाए। सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं। जो लोगों को मिल रही है। पांच किलो राशन लोगों को फ्री मिलता रहेगा और हमारा देश आगे बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed