फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anti-terror operation lasted for 30 hours in Kulgam, terrorist hideout also destroyed

Jammu News: कुलगाम में 30 घंटे चला आतंक विरोधी ऑपरेशन, आतंकी ठिकाना भी ध्वस्त

Wed, 10 Sep 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-terror operation lasted for 30 hours in Kulgam, terrorist hideout also destroyed
कुलगाम में ऑपरेशन के दौरान हाइडआउट से बरामद सामान। स्रोत सेना
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडर वन क्षेत्र में करीब 30 घंटे आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन चला। दूसरे दिन मंगलवार दोपहर को ऑपरेशन स्थल पर वन क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने को भी ध्वस्त किया गया। यहां से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इसके बाद ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दोपहर के बाद रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। रात में अंधेरे के कारण इसे रोक दिया गया। मंगलवार तड़के फिर अभियान शुरू किया गया। वन क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में घेरा बढ़ा दिया गया। दोपहर को सुरक्षाबलों ने जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। जहां से एक इंसास राइफल, एक एके 47 राइफल, एक एलपीजी सिलिंडर, एक प्रेशर कुकर, बैटरी सहित एक सोलर पन्नेल, 3 गैस सिलिंडर स्टोव और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादी घने जंगल में बचने के लिए इस ठिकाने का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आतंकियों के इनपुट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के स्थानीय आतंकवादी आमिर अहमद डार और पाकिस्तान के रहमान भाई को मार गिराया था। ऑपरेशन में सेना के सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु बलिदान हो गए थे। सेना का एक मेजर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने शहीद सैन्यकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
इस बीच कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कोर ने शहीद सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। सेना के प्रवक्ता ने कहा, ''''सेना वीरों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed