{"_id":"583ed6e84f1c1b0c1ede6ddf","slug":"anti-fidaeen-group-incharge-got-protected-by-the-turbun-on-head","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनेड हमले में एंटी फिदायीन ग्रुप के इंचार्ज की सिर पर बंधी पगड़ी से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनेड हमले में एंटी फिदायीन ग्रुप के इंचार्ज की सिर पर बंधी पगड़ी से बची जान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Nov 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
घायल जवान को अस्पताल में कराया गया दाखिल
- फोटो : File Photo
सांबा, रामगढ़ में ग्रेनेड फटने से जख्मी होकर जीएमसी लाए गए सरबजीत सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर हैं और रामगढ़ सीमावर्ती इलाके में पिछले दो वर्ष से 27 जवानों के एंटी फिदायीन ग्रुप के बतौर इंचार्ज तैनात हैं। विस्फोट से उनकी बायीं आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई है।
विज्ञापन
आंख में पट्टी लगाकर उन्हें जीएमसी लाया गया। इमरजेंसी में आंख से पट्टी उतारी तो आंख में खून उतर आया था। बातचीत में सरबजीत ने बताया कि पगड़ी ने उनके सिर को बचा लिया है, ग्रेनेड के छर्रे पगड़ी पर लगे और सिर तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
सरबजीत के घायल होने की सूचना नानक नगर में रह रहे उनके परिवार को दोपहर बारह बजे मिली। परिवार के लोग पहले घबरा गए।
Trending Videos
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन
जीएमसी में इलाज जारी
- फोटो : file photo
सरबजीत सिंह की पत्नी गगनदीप कौर, बेल्ट फोर्स में रिटायर्ड कैप्टन पिता सरदार सिंह, पेशे से वकील भाई हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह और भाभी रुपिंद्र कौर सूचना मिलते ही जीएमसी पहुंच गए। पत्नी और भाभी दोनों की आंखों में आंसू थे। हरप्रीत सिंह के पेशे से वकील होने के चलते कई वकील भी अस्पताल आ पहुंचे।
दो बजे के करीब सरबजीत को जीएमसी लाए तो गाड़ी से बाहर निकलते ही उनकी पत्नी गगनदीप कौर उनसे लिपट गई और आंखों में दबे आंसू तेजी से बहने लगे। सरबजीत ने पत्नी को खुद के ठीक होने की बात कही और खून के छींटे से सनी अपनी खाकी जैकेट उतारकर पत्नी को थमा दी। फिर भाइयों को गले लगाया। इसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया। बहरहाल सरबजीत का इलाज जारी है।