फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Another youth arrested from Pulwama in Sunjwan attack

सुंजवां हमला फालोअप: पुलवामा से एक और युवक की गिरफ्तारी, आतंकियों का कैशियर बताया जाता है आरोपी

Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

जम्मू के सुंजवां में हुए आतंकी हमले में  पुलिस ने पुलवामा से आबिद को गिरफ्तार किया है। सुंजवां में मारे गए आतंकियों को सांबा से लाने के लिए जो पैसा मिला था, उसको आबिद के पास रखा गया था। बिलाल से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पैसों का हिसाब किताब आबिद के पास है।
 

विज्ञापन
Another youth arrested from Pulwama in Sunjwan attack
Sunjwan terrorist attack - फोटो : Sunjwan terrorist attack

विस्तार

सुंजवां आतंकी हमले में एक और गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने पुलवामा के त्राल से आबिद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आबिद वो शख्स है जिसके पास ट्रक चालक बिलाल अहमद बांगे लाखों रुपये रखकर आया था। एक तरह से आदिब ट्रक चालक का कैशियर है। बिलाल आतंकियों को सीमा पार से कश्मीर पहुंचाने या फिर उनके लिए काम करने के लिए जितना भी पैसा लेता था। इसका सारा हिसाब-किताब आदिब के पास रखा जाता था।

विज्ञापन

आतंकियों को सांबा से लाने के लिए जो पैसा मिला वह आबिद के पास था  

सुंजवां में मारे गए आतंकियों को सांबा से लाने के लिए जो पैसा मिला था, उसको आबिद के पास रखा गया था। बिलाल से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पैसों का हिसाब किताब आबिद के पास है। सूत्रों के मुताबिक आबिद से पूछताछ में कई और राज सामने आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि जैश ए मोहम्मद के नेटवर्क में पैसों का आदान प्रदान आबिद करता है, जिसके साथ बिलाल भी मिला हुआ है। वहीं इस मामले की जांच एनआईए भी अपने स्तर पर कर रही है। 

विज्ञापन

एनआईए ने दर्ज किया केस

एनआईए ने सुंजवां हमले में नए सिरे से केस दर्ज कर लिया है। आज कल में पुलिस की तरफ से इस मामले की पूरी जांच एनआईए को सौंप दी जाएगी। एनआईए अब इस मामले में गिरफ्तार किए आतंकी समर्थकों से पूछताछ करेगी और इसमें जैश के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धड़ा में आईईडी लगाने वाले तक जल्द पहुंच सकती है पुलिस

जम्मू नेशनल हाइवे सिद्दड़ा के पास मिली स्टीकी टाइमर आईईडी मामले में पुलिस जल्द ही उस शख्स तक पहुंच सकती है, जिसने इस आईईडी को वहां प्लांट किया था। पुलिस इस मामले जांच कई पहलुओं को ध्यान में रख कर कर रही है। यह भी संभव है कि इस आईईडी को वहां से उठाकर कहीं और प्लांट किया जाना हो, क्योंकि कुछ महीने पहले इसी जगह से कुछ दूरी पर सड़क किनारे 5 किलो की आईईडी उठाई गई थी। यह आईईडी एक रेस्तरां के बाहर रखी गई थी, जिसे आतंकी उठाकर जम्मू बस स्टैंड लाए थे। हालांकि आतंकी आईईडी के साथ दबोचे गए थे। 

पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं

जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसमें यह पता चला है कि इस आईईडी को कहां से लाया गया और किसने इसे प्लांट किया। पुलिस जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। यह लोग आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम ने इस मामले में उस जगह के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। साथ ही उस इलाके की दोबारा तलाशी ली है।

तलाशी के दौरान कई तरह की जानकारी मिली 

बता दें कि वीरवार को हाइवे किनारे स्टीकी टाइमर वाली दो आईईडी बरामद की गई थी, इनका वजन डेढ़ किलो था। आईईडी के पास ही सेना की वर्दी वाला एक बैग भी मिला था। ऐसा माना जा रहा है कि इस आईईडी को हाईवे पर इसलिए लगाया गया था ताकि यहां से गुजरने वाले सैन्य वाहनों के काफिले को निशाना बनाया जा सके। आतंकी संगठन लगातार जम्मू को दहलाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed