{"_id":"630501fe4f5ed751b52a5a03","slug":"another-jawan-martyred-injured-in-pahalgam-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पहलगाम बस हादसे में घायल एक और जवान शहीद, मृतकों की संख्या आठ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पहलगाम बस हादसे में घायल एक और जवान शहीद, मृतकों की संख्या आठ हुई
Tue, 23 Aug 2022 10:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:06 PM IST
सार
सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस खाई में गिरने से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 30 जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
Pahalgam Accident
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
विस्तार
पहलगाम सड़क हादसे में घायल भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सूबेदार नंदन सिंह सोमवार की रात इलाज के दौरान शेर-ए-कश्मीर ऑफ मेडिकल साइंस में शहीद हो गए। वह उत्तराखंड के चंपावत जिले के देवीधुरा के पखोटी गांव के रहने वाले थे। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदन सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमरनाथ ड्यूटी समाप्त कर लौट रही आईटीबीपी जवानों की एक बस 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। इसमें सात जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल थे।
विज्ञापन
सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस खाई में गिरने से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 30 जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन