J&K: एनआईए ने युवक को किया गिरफ्तार, लश्कर आतंकी के साथ था संपर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले से तौसीफ अहमद मलिक को गिरफ्तार किया है। वह लश्कर से संबंध रखता था। पिछले दिनों औरंगाबाद के लश्कर आतंकी नईम उर्फ सोहैल की लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड से 28 नवंबर को हुई गिरफ्तारी के बाद में पूछताछ में तौसीफ का नाम सामने आया था।
तौसीफ के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलवामा के सीजेएम कोर्ट में पेश कर चार दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित एनआईए के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
नईम ने पूछताछ के दौरान बताया था कि तौसीफ पुलवामा में सक्रिय लश्कर के आतंकियों के संपर्क में था। उसके साथ भी वह मार्च 2017 से संपर्क में था जब वह पुलवामा का दौरा कर लश्कर आतंकियों के साथ तीन महीने तक रहा था।
नईम औरंगाबाद हथियार लूट मामले में आरोपी है। साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने 2007 में उसे दो पाकिस्तानी तथा एक कश्मीरी के साथ बांग्लादेश से घुसपैठ करने के दौरान गिरफ्तार किया था। 2014 में मुंबई के मकोका कोर्ट में पेशी के दौरान ले जाते समय वह छत्तीसगढ़ से न्यायिक हिरासत से भाग निकला था।
वह पाकिस्तान के लश्कर कमांडर अमजद उर्फ रेहान के संपर्क में था और दुबई आधारित लश्कर के मददगारों से भारत के विभिन्न हिस्सों में संगठन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए फंड प्राप्त करता था। वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर आतंकी हमले के लिए रैकी कर चुका था। गिरफ्तारी के बाद उसे एनआईए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था।
Alleged LeT activities in India: Another accused Tauseef Ahmed, arrested from Jammu & Kashmir by NIA, granted 4 days transit remand by Court of Chief Judicial Magistrate Pulawama, 2 mobile phones recovered. NIA had earlier arrested a Nayeem from Maharashtra's Aurangabad. pic.twitter.com/lsz7JEp9Mv
— ANI (@ANI) December 9, 2017