{"_id":"5e6402858ebc3eead6165c80","slug":"announcement-of-apni-party-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज श्रीनगर में होगा अपनी पार्टी का एलान, नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के नेता भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज श्रीनगर में होगा अपनी पार्टी का एलान, नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के नेता भी होंगे शामिल
Sun, 08 Mar 2020 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ बुखारी
- फोटो : अमर उजाला
पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में आज जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी अस्तित्व में आ जाएगी। पार्टी का एलान बुखारी के लाल चौक स्थित आवास पर दोपहर दो बजे होगा। शनिवार को पार्टी से जुड़ने वाले लोगों की अहम बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि लगभग 40 पूर्व एमएलए, एमएलसी व प्रमुख नेता घोषणा वाले दिन एक मंच पर रहेंगे। नेशनल कांफ्रेंस के विजय बाकया के भी नई पार्टी का दामन थामने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही रफी मीर, उस्मान मजीद, गुलाम हसन मीर, जावेद हुसैन बेग, दिलावर मीर, नूर मोहम्मद, जफर मनहास, अब्दुल मजीद पाडर, अब्दुल रहीम राथर, गगन भगत आदि भी साथ आ सकते हैं। इस नई पार्टी में पीडीपी, कांग्रेस तथा नेकां के नेता शामिल होंगे। पार्टी का झंडा लाल व नीले रंग का होगा।
विज्ञापन
अल्ताफ ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जम्मू कश्मीर में तरक्की पसंद लोग साथ होंगे। इसमें पुराने लोगों के साथ ही नए लोग भी आगे आएंगे। कई दलों के नेता के साथ ही कारोबारी और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स भी होंगे।
पार्टी के अस्तित्व में आने के साथ ही पिछले सात महीने से अधिक समय से लोगों को आ रही मुश्किलों को हल करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने, जमीन व रोजगार की गारंटी देने, जेके बैंक की स्वायत्तता बहाल करने को लेकर काम किया जाएगा।