फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   animal

निमभन गुणवत्ता के चीक्स मिलने पर सुपवाल के पोल्ट्री फार्म में 700 चूजों की मौत

विज्ञापन
animal
सांबा। जिले के सुपवाल क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में निमभन गुणवत्ता के चूजे मिलने पर करीब 700 चूजों की मौत हो गई है। इससे फार्म संचालक को काफी नुकसान हो गया है। इससे पोल्ट्री फार्म के मालिक काफी डरे हैं।
विज्ञापन

सुपवाल में स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक मदन चौधरी ने बताया कि एक तो भीषण गर्मी है, जिसके चलते हीट होने से मुर्गे मरते हैं। जबकि उनके द्वारा इसका भी पूरा बंदोबस्त किया गया है। उसके बाद भी मुर्गे मर रहे हं,ै जिससे जाहिर होता है कि चूजे देने वाली कंपनियां निमभन गुणवत्ता के चूजे किसानों को बेच रहे हैं। इससे पोल्ट्री फार्म मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है। जबकि चूजे देने वाली कंपनियां चांदी कूट रही हैं। मदन चौधरी ने बताया कि उन्होंने करीब 2000 चूजे डाले हैं, जिसकी कीमत करीब 64 हजार रुपये है। चूजों ने करीब एक लाख की फीड भी खाई, जिससे उनको करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एक और विभाग पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है और पोल्ट्री फार्म के लिए ऋण दे रही है, लेकिन दूसरी ओर चूजे देने वाली कंपनियों पर किसी भी विभाग की नजर नही रहती, जिसके चलते कंपनियां निमभन गुणवत्ता के चूजे बेचकर किसानों को लूट रही हैं। किसान मदन चौधरी ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मांग की है कि उनको इसका मुआवजा दिया जाए व चूजे बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed