{"_id":"c612719333c1b4f58e9bc8c2c5d16ed8","slug":"anika-tops-in-kashmir-province-10-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अनिका ने हासिल की पहली पोजीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अनिका ने हासिल की पहली पोजीशन
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 19 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग के दसवीं की बोर्ड की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से घोषित कर दिया गया। पहली तीनों पोजीशनों पर कश्मीर की लड़कियों ने कब्जा जमाया है। पहली तीन पोजीशन सात लड़कियों ने हासिल की है।
विज्ञापन
लंबे समय से किया जा रहा दसवीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए परिणाम के अनुसार पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निजी स्कूल की अनिका शबीर ने 500 में से 494 अंक हासिल करके पहली पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
दूसरी पोजीशन चार लड़कियों ने हासिल की है। इनको 500 में से 491 अंक हासिल हुए हैं। तीसरी पोजीशन पर दो लड़कियों ने कब्जा जमाया है। इनको 490 अंक हासिल हुए हैं। कश्मीर संभाग में 182 विद्यार्थियों ने पहली 20 पोजीशन हासिल की हैं। दसवीं की परीक्षा कुल 50535 विद्यार्थियों ने दी थी।
विज्ञापन
इनमें 26900 लड़के और 23600 लड़कियां थी। सितंबर में बाढ़ की स्थिति बनने के कारण यह परीक्षा मार्च 2015 में करवाई गई थी। परीक्षा परिणाम का ओवरआल पास प्रतिशत 71.85 रहा है। लड़कों का 74.5 और लड़कियों का 68.8 प्रतिशत रहा है।