फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry protest by police trainees, against SRO 202, protest at the campus

एसआरओ 202 के खिलाफ भड़का पुलिस प्रशिक्षुओं का गुस्सा, परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2017 06:40 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ Updated Tue, 24 Oct 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल पद के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे प्रशिक्षुओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। एसआरओ 202 के तहत इन प्रशिक्षुओं को मात्र 7730 रुपये मासिक वेतन दिए जाने का विरोध जताते हुए उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर में जमकर हंगामा काटा। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के सभी गेट बंद कर उन्हें बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


बावजूद प्रशिक्षुओं ने परिसर में जमकर नारेबाजी की और बैनर, प्ले कार्ड और टी शर्ट पर स्लोगन लिखकर एसआरओ 202 का विरोध जताया।  पुलिस कांस्टेबल प्रशिक्षुओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर के बिगड़े हालात के बीच उन्हें गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले सरकार ने कश्मीर के युवाओं के लिए कांस्टेबल पद की भर्ती सरकार ने रखी और उस समय कोई भी शर्त संबंधी जानकारी सरकार ने नहीं दी।
विज्ञापन


चयनित हुए युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ तो सरकार ने एसआरओ 202 को अमल में ला दिया जिसके तहत न तो कोई भत्ते दिए जा रहे हैं और न ही वेतन पूरा मिल पा रहा है। प्रशिक्षुओं ने रोष जताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर उनका शोषण है चूंकि अब जब पासिंग आउट परेड के बाद वो कश्मीर के बिगड़े हालात में उतरेंगे तो उनकी जान की कीमत मात्र 7730 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ऐसे हालात में नौकरी कर पाना किसी के लिए भी मुनासिब नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और एसआरओ 202 को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed