फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry people blew effigy of CM

गुस्साए लोगों ने सीएम का पुतला फूंका

Mon, 09 Mar 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मीरां साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/मीरां साहिब Updated Mon, 09 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Angry people blew effigy of CM

मुख्यमंत्री के फैसलों से लोगों में रोष है। वर्ष 2010 में राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन कराने के मास्टरमाइंड मसर्रत की रिहाई से गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ भाजपा को भी आड़े हाथों लिया।  प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पीडीपी देश विरोधी लोगों को रिहा करा कर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी है।

विज्ञापन


किसान नेता सुभाष दषगोत्रा ने कहा कि कट्टर हुर्रियत नेता मसर्रत आलम को रिहा करने का फैसला देश हित में नहीं है। सुशील गुप्ता, छज्जू राम, सूरजीत मल्होत्रा, रतन लाल का कहना था कि भाजपा को पीडीपी के नेताओं पर दबाव बनाकर ऐसे लोगों को रिहा करने से रोकना चाहिए या फिर सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा नेताओं ने लोगाें के जनादेश की अनदेखी कर सरकार बनाई है। कहा कि भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों से विश्वासघात किया है। प्रदर्शन कर रहे लोगाें का कहना है कि अगर इसी तरह अलगाववादी नेताओं और आतंकियाें को रिहा किया जाता रहा, तो लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed