फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir: Angry people agitated over opening of liquor shop in Jammu, lathi charge after stone pelting on police

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में शराब की दुकान खुलने से भड़के लोग, पुलिस पर किया पथराव

Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल टीम/जम्मू 
डिजिटल टीम/जम्मू  Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
सार

दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की स्थानीय लोग कर रहे मांग। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। 

विज्ञापन
jammu-kashmir: Angry people agitated over opening of liquor shop in Jammu, lathi charge after stone pelting on police
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब की दुकान खोलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह जब मशीन दोमाना में शराब की दुकान खोलने के लिए कमर्चारी पहुंचे तो स्थानीय लोग भड़क उठे।

विज्ञापन


उन्होंने दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की और जोरदार प्रदर्शन किया। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


वहीं उग्र प्रदर्शन देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। तभी पुलिस और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि शराब की दुकान होने के कारण महिलाओं को आने-जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके अलावा इससे युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रशासन से शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर कई बार कहा गया लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed