{"_id":"f1dee3732e3abdce2c1e41af49ee8c63","slug":"angry-loan-returned-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम महत्त्वपूर्ण विभागों से नाराज लोन श्रीनगर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम महत्त्वपूर्ण विभागों से नाराज लोन श्रीनगर लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Mar 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कोटे से मंत्रालय पाने वाले पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन एवं निर्दलीय विधायक सज्जाद गनी लोन और पीडीपी के वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल अब्दुल रहमान वीरी अपने मंत्रालयों को लेकर नाराज हैं। पीडीपी के वरिष्ठ नेता वीरी को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बागवानी, हज और औकाफ मंत्री बनाया है, जबकि सज्जाद गनी लोन को सूचना तकनीकी और पशु पालन मंत्री का मंत्रालय सौंपा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोन सौंपे गए विभागों से नाराज हैं और इसमें बदलाव चाहते हैं। अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए लोन ने बुधवार को पदभार नहीं संभाला और श्रीनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
वहीं पीडीपी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी बुधवार को जम्मू में ही रहे, लेकिन उन्होंने मंत्रालय का कामकाज नहीं संभाला। वीरी की नाखुशी को लेकर पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती से वीरी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उन्होंने वीरी को महत्त्वपूर्ण विभाग सौंपे जाने की मांग की।
विज्ञापन
सूचनाओं के अनुसार महबूबा ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से चर्चा करेगी। वीरी 2002 से लेकर 2007 तक पीडीपी कांग्रेस गठबंधन सरकार में शिक्षा और सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं।