फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angle fell on the head from the flyover, bike rider injured

Jammu News: फ्लाईओवर से सिर पर गिरा एंगल, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
Angle fell on the head from the flyover, bike rider injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर से एक लोहे का एंगल सिर पर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। हादसा शहर के डिग्याना आश्रम के पास बुधवार दोपहर को हुआ। घायल राजिंदर कुमार बिश्नाह के रहने वाले हैं। उनके कंधे पर भी चोट लगी है। वह बिश्नाह से केसी प्लाजा जा रहे थे।
मौके पर मौजूद लोगों राजिंदर को जीएमसी अस्पतालपहुंचाया। यहां से उसके परिजन उपचार के लिए पंजाब के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, इसे लेकर देर रात तक पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

राजिंदर ने अस्पताल में एमएलसी के दौरान पूछताछ में पुलिस को बताया कि फ्लाइओवर पर कुछ सामान नीचे से ऊपर चढ़ाया जा रहा था।
इसी दौरान ऊपर से एंगल सिर पर गिरा। वह जम्मू के केसी प्लाजा स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। हादसे के वक्त वह कार्यालय जा रहा था।
राजिंदर को अस्पताल पहुंचाने वाले रामबन निवासी मोहन कुमार ने बताया कि डिग्याना क्षेत्र में वह पैदल जा रहा था। सामने देखा कि एक युवक सड़क पर घायल पड़ा है। मेरे पहुंचने तक कुछ और लोग भी जमा हो गए। हमने एक कार को रोका और जीएमसी ले गए। घायल की बाइक जेके02सीएन 9738 वहीं पड़ी थी। बाइक की एक तरफ हेलमेट टंगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंग्याल पुलिस के थानेदार डीएसपी इमाद सूफी का कहना है कि हादसे की जानकारी हमारे संज्ञान में है। अभी तक घायल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है। उसके पास पुलिस टीम भी भेजी थी, लेकिन फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।
अभी मामला दर्ज नहीं है। लेकिन हम हाईवे अथारिटी से बात जरूर करेंगे ताकि इस तरह की लापरवाही भविष्य में न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed