{"_id":"59ea36e14f1c1b59678b6cfc","slug":"angery-villagers-block-the-road-for-the-problem-of-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की खस्ता हालत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की खस्ता हालत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
शनिवार को पिछले कई दिनों से बिजली की खस्ता हालत से गुस्साए जिले की मेंढर तहसील के गांव हरनी निवासियों ने झडांवाली मेंढर सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली की सप्लाई न होने को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली की नियमित सप्लाई बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
आज दोपहर को जिले के गांव हरनी में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी विद्युत विभाग, जल वितरण विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की हालत खस्ता बनी हुई है। हफ्ते में मात्र दस घंटे ही बिजली उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन
जिसके कारण एक तरफ घरों में लगे इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पाए हैं। बिजली नहीं होने के कारण क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई तक नहीं हो पाई है। संबधित विभागों के अधिकारियों से बात करने के बाद भी कोई परिणाम नहीं मिलने से करीब तीन घंटों तक सड़क लाम की गई। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों की संबधित विभागों के अधिकारियों से बात करवाई। बिजली, पानी की सप्लाई नियमित किए जाने का आश्वासन दिलवाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन