{"_id":"61323ba0c014054fdb77cdb5fe63fbc1","slug":"anger-burns-happened-on-transformer-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/अरनिया
Updated Wed, 11 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। कसबे की वार्ड छह और एक के बिजली के ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि विभाग वार्ड की अनदेखी कर रहा है। इस कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत माह 26 जनवरी को दो वार्डों के ट्रांसफार्मर जल गए थे। करीब पांच दिनों बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति सुचारु की। लेकिन एक ट्रांसफार्मर करीब एक घंटे बाद ही जवाब दे गया। इसके बाद तीनों वार्डों के लोगों ने कुंडी डालना शुरू कर दिया। इससे दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोग बढ़ गया और वह भी जल गया।
विज्ञापन
पांच से छह दिनों बाद दोनों को बदला गया। इस बार दोनों ट्रांसफार्मर जोरदार धमाके साथ एक घंटे के भीतर खराब हो गए। उन्हें आज तक नहीं बदला गया है। बिजली किल्लत से तंग लोगों ने आखिर में मार्ग जाम कर आवाज बुलंद करने का मन बनाया। लोगों द्वारा मार्ग बंद करने पर सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अरनिया थाना प्रभारी व तहसीलदार ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराना चाहा, लेकिन लोग मंगलवार को ही बिजली समस्या का समाधान करने पर अड़े थे। उन्होंने कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक सड़क पर डटे रहेंगे।
नायब तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद लोगों से कहा गया कि मंगलवार को ही दोनों ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे। इसके बाद लोग शांत हो गए। प्रदर्शन कर रहे छज्जू राम, तरसेम लाल, रतन लाल, सोमा देवी, और अन्विमला देवी ने कहा कि पंद्रह दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे।