{"_id":"625528c7c67f952bf60a52b3","slug":"anganwadi-workers-welfare-association-protest-in-jammu-house-of-mp-dr-jitendra-singh-was-cordoned-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: आंगनबाड़ी कर्मियों ने सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: आंगनबाड़ी कर्मियों ने सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया, नारेबाजी कर जताया रोष
Tue, 12 Apr 2022 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:54 PM IST
सार
आंगनबाड़ी कर्मियों ने रैली निकालते हुए सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया और उनकी मांगें पूरी किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Anganwadi Workers Protest
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जम्मू शहर में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें घर से थोड़ी दूर पर ही रोक दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर नारेबाजी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया और उनकी मांगें पूरी किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर अपनी मांगों को उजागर किया। एसोसिएशन का कहना है कि अन्य राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों को अन्य राज्यों में बेहतर सुविधा मिल रही है। लेकिन, जम्मू कश्मीर में उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्हें समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है और न ही शासन-प्रशासन के अधिकारी उन्हें मिलने का समय दे रहे हैं।
विज्ञापन
रोशू शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आंगबाड़ी कर्मियों को हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और दिल्ली के मुकाबले में कम वेतन दिया जाता है और यहां प्रदेश का शेयर बहुत ही कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रदेश 600 रुपये और केंद्र 4500 रुपये देता है। इस तरह हर महीने आंगबाड़ी कर्मियों 5100 रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं, पिछले सात महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में गुजारा करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन