{"_id":"59c160224f1c1b30688b56bc","slug":"anganwadi-workers-try-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर ने की आत्महत्या की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर ने की आत्महत्या की कोशिश
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
घरना के दौरान आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : DEMO PHOTO
धरने के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर एंबुलेंस तैनात कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर दो दिन से धरना दे रही हैं।
विज्ञापन
इस बीच हताश होकर एक वर्कर ने अपने आपको आग के हवाले करने की कोशिश की, जिसे अन्य ने बमुश्किल बचाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सरकार उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने सोमवार को धरना दिया था।
विज्ञापन
इस कारण लंबा जाम लग गया था। उनकी मांग है कि अन्य राज्यों की तरह ही उन्हें भी वेतनमान दिया जाए। आरोप लगाया कि रात भर धरना देने के बाद भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री महिला हैं लेकिन उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इंसाफ नहीं मिला तो सभी आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन