{"_id":"82d470a7474fd3fb1c23131be9dd870f","slug":"anganwadi-workers-to-write-to-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स पीएम को भेजेंगे मांगों से जुड़ा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स पीएम को भेजेंगे मांगों से जुड़ा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
राज्य के आंगनबाड़ी सेंटरों में कार्य कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगी। रविवार को भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने अंबफला में स्थित वेद मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन
बैठक में सात जिलों के सभी चौबीस ब्लाकों से सौ के करीब आंगनबाड़ी सेंटरों की प्रमुखों ने अपनी मांगों और परेशानियों को सामने रखा। आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इंचार्ज अशोक चौधरी और नीलम शर्मा ने बताया कि आईसीडीएस प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे आंगनबाड़ी सेंटरों में कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों को आर्थिक संकट के अलावा अन्य परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नीलम शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी वर्करों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। कई बार धरना प्रदर्शन पर उतरे हैं लेकिन समस्य हल नहीं हुई। अब उन्हें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उनके मेहनताना को बढ़ाया जाए। बैठक में रियासी, उधमपुर, राजोरी, कठुआ, रामबन, सांबा, डोडा से आंगनबाड़ी सेंटर की प्रमुखों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन