फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anganwadi workers get lower wages than other states

आंगनबाड़ी वर्कर को दूसरे राज्यों के मुकाबले कम सैलरी

Thu, 28 Aug 2014 02:19 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
anganwadi workers get lower wages than other states

राज्य में ग्रामीण इलाकों में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम (आंगनबाड़ी) योजना के तहत आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के तौर पर कार्य कर रही महिलाओं को केंद्र द्वारा बनाई गई योजना के मुताबिक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


वहीं हेल्पर और आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्य कर रही महिलाओं को मेहनताना भी बहुत कम दिया जाता है और वह भी समय पर भुगतान नहीं होने के चलते इन महिला कार्यकर्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इंचार्ज अशोक चौधरी ने बताया कि 36 वर्षों में रियासत की आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और सेंटर में बिलकुल भी सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा बनायी गई योजना के नियम के मुताबिक केंद्र सरकार से तीन हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा अलग से आंगनबाड़ी वर्कर को मेहनताना, न्यूट्रीशन, टीए-डीए, कैरिज चार्ज दिया जाना चाहिए।

व‌िभाग से भी म‌िली बेरुखी

anganwadi workers get lower wages than other states

राज्य की आंगनबाड़ी वर्कर को तीन हजार रुपये के अलावा पांच सौ रुपये तक का मेहनताना दिया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सोशल वेलफेयर में अंशदान एडवांस में पहुंच जाता है।

लेकिन राज्य में पहुंचने के बाद विभाग की ओर से राशि वितरित करने में देरी हो जाती है या फिर इन महिला कर्मियों को भुगतान के लिए ब्लाक के क्लर्कों के पास चक्कर लगाते हुए छह महीने तो कभी साल लग जाते हैं।

वहीं एसोसिएशन की महिला कार्यकर्ता स्वर्णा चौधरी ने बताया कि सोशल वेलफेयर के डायरेक्टर की ओर से नोटिस जारी की गई है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को छह घंटे तक की ड्यूटी करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जब इन महिला कर्मियों को सरकार और विभाग की ओर से समय पर मेहनताना और सुविधायें नहीं दी जा रही है तो किस तरह से वह अपने सेंटर पर काम करेंगी।

वहीं दूसरे राज्यों में आंगनबाड़ी वर्करों की काफी अच्छी स्थिति जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा सात हजार, तमिलनाडु में 15 हजार और पांडिचेरी में 12 हजार रुपये तक का मेहनताना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed