{"_id":"82e555b895b76bb4f170ba10c16ff7cb","slug":"anganbadi-workers-get-relief-from-jammu-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 May 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
आईसीडीएस डिपार्टमेंट में दस वर्ष से भी ज्यादा समय से काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निकाले जाने के विरोध में जेएंडके नेशनल ट्रेड यूनियन फ्रंट के बैनर तले पांचवें दिन वीरवार को भी प्रेस क्लब के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
फ्रंट के प्रधान गफूर अहमद डार ने बताया कि जम्मू हाई कोर्ट से कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राहत मिली है। इसलिए कुछ दिनों के लिए प्रदर्शन नहीं किए जाएंगे। हालांकि, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
बारिश की परवाह किए बगैर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा। सुमन, रचना ने बताया कि दस वर्ष से भी ज्यादा समय से आंगनबाड़ी केंद्रों में काम कर रही हैं। अब निकाला जाने लगा है। जम्मू जिले में साक्षात्कार के बिना रखी गई सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स को निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रशिक्षण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में काम कर रही हैं। डार ने बताया कि जम्मू हाई कोर्ट से 27 आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को अंतरिम राहत मिली है।
इसके बाद निर्णय लिया है कि कुछ दिन के लिए प्रदर्शन बंद किए जाएंगे, लेकिन छह मई को प्रेस क्लब के बाहर संभाग स्तर का प्रदर्शन किया जाएगा। जो कार्यकर्ता जम्मू नहीं पहुंच सकेंगी वह जिलों में प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में सुनीता, प्रिंसी भट्ट, बलविंद्र कौर, जायदा अख्तर, अरुणा, कोमल, शाहीदा प्रवीण, अरुणा मौजूद थीं।