{"_id":"5fd4217c62eaa19b35cee301f00c3cb5","slug":"anesthesia-docter-absent-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा: बेहोशी का डॉक्टर गायब, आपरेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा: बेहोशी का डॉक्टर गायब, आपरेशन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानियां हो रही हैं। अस्पताल में होने वाले आपरेशन भी ठप हो गए हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
आपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को जम्मू के लिए रेफर कर दिया जाता है या फिर निजी अस्पतालों में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आपरेशन के लिए आई रानो देवी ने बताया कि उन्हें आपरेशन करवाना था।
विज्ञापन
लेकिन उन्हें यह कह दिया गया कि यहां पर बेहोशी का डॉक्टर नहीं है। इसलिए आपरेशन नहीं हो सकता है। उन्हें मजबूर होकर निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ा था। उनका कहना था कि कई मरीज निजी अस्पतालों के खर्च नहीं सहन कर पाते हैं ऐसे में उन्हें परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, विभिन्न संगठनों ने राज्य की गठबंधन सरकार पर भी सवाल खडे़ किए हैं। उनका कहना है कि सरकार जिला अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर तक नहीं उपलब्ध करवा पा रही है।