फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anantnag police arrested terrorist helper going for target killing

Target Killing: टारगेट किलिंग के लिए जा रहा आतंकी मददगार दबोचा, अनंतनाग पुलिस ने बरामद किए हथियार

Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। तलाशी लेने के बाद उसके पास से हथियार मिले। 

विज्ञापन
Anantnag police arrested terrorist helper going for target killing
बारामुला पुलिस ने बरामद किए हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, 1470 गोलियां बरामद

कश्मीर घाटी में वीरवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को ध्वस्त कर एके 47 राइफल की 1470 गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके पस्तुना जंगल क्षेत्र में पुलिस व सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। तलाशी के दौरान हथियार तो नहीं मिले लेकिन खाने-पीने की सामग्री और बर्तन बरामद हुए।



वहीं, बारामुला जिले के दुदबुग टीवाई शाह जंगल क्षेत्र में पेड़ के नीचे बनाए गए भूमिगत ठिकाने से दो बॉक्स बरामद किए गए। इसमें 1470 गोलियां और एक बैग था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed