{"_id":"6379ad9f570d166c1a0702ec","slug":"anantnag-encounter-search-party-reached-towards-suspected-hideout-terrorists-fire-hybrid-terrorist-of-let","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग में ही ढेर हुआ लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग में ही ढेर हुआ लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों पर किया था हमला
Sun, 20 Nov 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:07 AM IST
सार
अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकियों की गोली से एक लश्कर का दहशतगर्द मारा गया। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की सुबह पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया।
विज्ञापन
Anantnag Encounter
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान हाइब्रिड टेररिस्ट कुलगाम के सज्जाद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की सुबह पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।
हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ठिकाने की पहचान के लिए खोजी दल के साथ गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए दहशतगर्द सज्जाद ने 13 नवंबर को अनंतनाग में दूसरे राज्यों के दो मजदूरों अटैक किया था। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 18 नवंबर को मजदूर छोटा प्रसाद ने 18 नवंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद आतंकी सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मॉड्यल के आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रखा था।

During investigation hybrid terrorist Sajjad Tantray, who was earlier a terrorist associate of LeT and released from PSA, revealed that he had attacked on two outside labourers on 13/11/2022 at Rakhmomen, Bijbehara in Anantnag in which two labourers got seriously injured. (1/2)
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 20, 2022