फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anantnag Encounter search party reached towards suspected hideout terrorists fire hybrid terrorist of LeT

Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग में ही ढेर हुआ लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Sun, 20 Nov 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Nov 2022 10:07 AM IST
सार

अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकियों की गोली से एक लश्कर का दहशतगर्द मारा गया। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की सुबह पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया।

विज्ञापन
Anantnag Encounter search party reached towards suspected hideout terrorists fire hybrid terrorist of LeT
Anantnag Encounter - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान हाइब्रिड टेररिस्ट कुलगाम के सज्जाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की सुबह पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।
विज्ञापन


हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ठिकाने की पहचान के लिए खोजी दल के साथ गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए दहशतगर्द सज्जाद ने 13 नवंबर को अनंतनाग में दूसरे राज्यों के दो मजदूरों अटैक किया था। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 18 नवंबर को मजदूर छोटा प्रसाद ने 18 नवंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद आतंकी सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मॉड्यल के आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रखा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed