अनंतनाग उपचुनाव: महबूबा मुफ्ती ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग में हुए उपचुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 12 हजार वोटों से हराया। पीडीपी को सातवें राउंड में 13052, कांग्रेस को 3870 और नेकां को 1908 वोट मिले हैं।
इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। शाह ने आरोप लगाया कि कुछ ईवीएम में अनिवार्य सील नहीं थी। महबूबा मुफ्ती को कुल 17701 मत मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह को 5616 वोट और नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार मिसगर 2811 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
अनंतनाग में हुए उपचुनावों में 28458 वोट पडे थे। जिसमें 638 प्रवासी वोट और 5 पोस्टल वोट डाले गए थे। इस चुनाव के दौरान 365 लोगों ने नोटा इस्तेमाल किया है।
प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह ने किया मतगणना का बहिष्कार
इसी बीच कांग्रेस के प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह ने बिना सील की ईवीएम मशीन के पाए जाने के बाद मतगणना का बहिष्कार करके मतगणना स्थल छोड़कर चले गए हैं। जिसके बाद कुछ देर के लिए मतगणना को रोक दिया गया था। इसके बाद फिलहाल मगतणना सुचारु रुप से चल रही है। हिलाल अहमद शाह ने इसकी शिकायत सीईओ शांतमनु से की है।
मुख्यमंत्री महबूबा, कांग्रेस के हिलाल शाह तथा नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार मिसगर सहित आठ प्रत्याशियों मैदान में थे। मतगणना हाल में 10 टेबल लगाए गए हैं। कुल 11 राउंड की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि मतगणना की सही स्थिति लोगों को बताई जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इस वर्ष 7 जनवरी को निधन के कारण इस सीट के लिए उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। इस उपचुनाव के लिए 22 जून को मतदान हुआ था जिसमें 84,000 में से 28,000 से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।