फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anantnag bypoll, mehbooba mufti leading

अनंतनाग उपचुनाव: महबूबा मुफ्ती ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की

Sat, 25 Jun 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग Updated Sat, 25 Jun 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
anantnag bypoll, mehbooba mufti leading
- फोटो : Amar Ujala

महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग में हुए उपचुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 12 हजार वोटों से हराया। पीडीपी को सातवें राउंड में 13052, कांग्रेस को 3870 और नेकां को 1908 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। शाह ने आरोप लगाया कि कुछ ईवीएम में अनिवार्य सील नहीं थी। महबूबा मुफ्ती को कुल 17701 मत मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह को 5616 वोट और नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार मिसगर 2811 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


अनंतनाग में हुए उपचुनावों में 28458 वोट पडे थे। जिसमें 638 प्रवासी वोट और 5 पोस्टल वोट डाले गए थे। इस चुनाव के दौरान 365 लोगों ने नोटा इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह ने किया मतगणना का बहिष्कार

anantnag bypoll, mehbooba mufti leading
Anantnag - फोटो : ANI

इसी बीच कांग्रेस के प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह ने बिना सील की ईवीएम मशीन के पाए जाने के बाद मतगणना का बहिष्कार करके मतगणना स्थल छोड़कर चले गए हैं। जिसके बाद कुछ देर के लिए मतगणना को रोक दिया गया था। इसके बाद फिलहाल मगतणना सुचारु रुप से चल रही है।  हिलाल अहमद शाह ने इसकी शिकायत सीईओ शांतमनु से की है। 


मुख्यमंत्री महबूबा, कांग्रेस के हिलाल शाह तथा नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार मिसगर सहित आठ प्रत्याशियों मैदान में थे। मतगणना हाल में 10 टेबल लगाए गए हैं। कुल 11 राउंड की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि मतगणना की सही स्थिति लोगों को बताई जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इस वर्ष 7 जनवरी को निधन के कारण इस सीट के लिए उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। इस उपचुनाव के लिए 22 जून को मतदान हुआ था जिसमें 84,000 में से 28,000 से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed