{"_id":"68daf5a52ecb2731d40f1ccc","slug":"anantnag-bridge-not-repair-rafting-point-srinagar-news-c-10-lko1027-726259-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनंतनाग में बारिश से टूटे पुल की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनंतनाग में बारिश से टूटे पुल की नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
अनंतनाग में बारिश से टूटा पुल। संवाद
अनंतनाग। अनंतनाग जिले में हाल ही में हुई तेज बारिश और बाढ़ से टूटे पुल की मरम्मत नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा असर उस इलाके में देखा गया है जो पर्यटकों की पहली पसंद माने जाने वाले राफ्टिंग प्वाइंट के पास स्थित है।
इस क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र फुटब्रिज का एक हिस्सा तेज बहाव के साथ बह गया। यह फुटब्रिज लगभग छह गांवों को आपस में जोड़ता था। पुल का एक हिस्सा टूटने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पुल के न बनने से बच्चों की स्कूल जाने की राह मुश्किल हो गई है, वहीं बीमारों को अस्पताल तक ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
गांववालों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि मरम्मत का काम तुरंत नहीं किया गया तो दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ेगा और पर्यटन गतिविधियों को भी नुकसान होगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति का आकलन कर शीघ्र ही पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद