फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir Encounter Starts Again in Doda Face Off In Kastigarh Area Two Soldiers Injured

Doda Encounter : डोडा में फिर मुठभेड़ शुरू, कास्तीगढ़ इलाके में आमना-सामना; सेना के दो जवान घायल

Thu, 18 Jul 2024 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:30 AM IST
सार

डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में गुरुवार देर रात दो बजे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Jammu And Kashmir Encounter Starts Again in Doda Face Off In Kastigarh Area Two Soldiers Injured
file pic

विस्तार

जम्मू संभाग के डोडा जिले में फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, जिले के कास्तीगढ़ इलाके में सुरक्षाबल और आतंकी आमने-सामने हैं। देर रात दो बजे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सेना ने संदिग्ध गतिविधियां देखी। तुरंत तलाशी के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा खोज दलों पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।


सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मियों की हत्या के बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

डोडा जिला करीब 15 साल पहले सामूहिक रूप से विशेष समुदाय के लोगों को बंधक बनाकर कई नरसंहार और कान व नाक काटने जैसी नृशंस आतंकी वारदातों का गवाह रहा है। इस जिले में पिछले दो माह में पांच से अधिक आतंकी वारदातें हो चुकी हैं।

संदिग्धों के देखे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। दशकों पुराने आतंकवाद का सफाया करने के बाद 2005 से 2021 के बीच अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे जम्मू क्षेत्र में पिछले एक महीने में आतंकी हमलों में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed