{"_id":"59d4bfb54f1c1bda538b5929","slug":"an-army-major-died-and-other-three-officials-injured-when-a-bmw-vehicle-collided-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई BMW, हादसे में सेना के मेजर की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई BMW, हादसे में सेना के मेजर की मौत, तीन अन्य घायल
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
अखनूर में हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-अखनूर मार्ग पर अखनूर स्थित नए पुल के पास थाती में बुधवार तड़के सड़क हादसे में सेना के एक मेजर की मौत हो गई, जबकि दो मेजर और एक कर्नल घायल हो गए। सभी निजी बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे। मृतक मेजर आशीष तिवारी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट के निहाल सिंह के रहने वाले थे। मौजूदा समय में वह अखनूर स्थित सेना की 10 डिवीजन में तैनात थे।
विज्ञापन
घायलों में कर्नल वीके झा, मेजर संदीप सिंह और मेजर मनदीप सिंह (सभी दस डिवीजन में तैनात) शामिल हैं। सेना के चारों अधिकारी निजी बीएमडब्ल्यू (यूके 06बी-9000) कार में सवार होकर अखनूर से डिवीजन हेडक्वार्टर की ओर आ रहे थे। इस बीच गाड़ी चला रहे अधिकारी का कार से नियंत्रण हट गया। इसके चलते गाड़ी पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर पेड़ से टकराई।
विज्ञापन
यह देख पास ही स्थित सेना के संतरी ने अन्य अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों और अधिकारियों ने सभी को गाड़ी से निकाला और आर्मी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने मेजर आशीष को मृत लाया घोषित कर दिया। घायल अधिकारियों में से एक को आर्मी अस्पताल सतवारी, जबकि दो को मामूली चोटें आने के कारण आर्मी अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेजर के शव का पोस्टमार्टम कर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। घरोटा पुलिस ने आरपीसी की धारा 304ए, 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मशरूफ गिरि ने बताया कि अभी तक पुलिस ने किसी भी घायल के बयान दर्ज नहीं किए हैं। बयान दर्ज करने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का सही पता चल पाएगा।