{"_id":"631b0dee9697ff5a2128b7cc","slug":"amit-shah-two-rallies-proposed-in-jammu-kashmir-bjp-engaged-in-creating-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: जम्मू कश्मीर में अमित शाह की दो रैलियां प्रस्तावित, माहौल तैयार करने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: जम्मू कश्मीर में अमित शाह की दो रैलियां प्रस्तावित, माहौल तैयार करने में जुटी भाजपा
Fri, 09 Sep 2022 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 09 Sep 2022 03:27 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह जम्मू संभाग में डोडा और राजोरी के अलावा कश्मीर संभाग में बारामुला जिले में रैली करेंगे। इसके लिए भाजपा नेताओं ने इन तीनों जिलों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : Amit Shah/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू संभाग में दो और कश्मीर संभाग में एक जन रैली करवाने की तैयारी भाजपा कर रही है। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती के बाद अमित शाह की रैली करवाने की योजना बनाई गई है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अमित शाह की प्रस्तावित रैली की तैयारी में जुट गया है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में कश्मीर संभाग में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह जम्मू संभाग में डोडा और राजोरी के अलावा कश्मीर संभाग में बारामुला जिले में रैली करेंगे। इसके लिए भाजपा नेताओं ने इन तीनों जिलों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री इसी माह के अंतिम सप्ताह में जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे और तीन रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी रहेगा। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का अंतिम शेड्यूल भी तय होना बाकी है।
विज्ञापन
यहां तक प्रदेश भाजपा का सवाल है तो आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी पहले से ही जुटी हुई है और जन संपर्क अभियान को बढ़ाया गया है। ऐसे मे अगर गृह मंत्री का दौरा होता है तो इससे भाजपा को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन