{"_id":"5c137479bdec2253a04b2c98","slug":"amit-shah-took-meeting-for-vidhan-sabha-and-lok-sabha-election-preparation-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव नतीजों से उत्साहित भाजपा का विधानसभा चुनाव के लिए ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव नतीजों से उत्साहित भाजपा का विधानसभा चुनाव के लिए ये है प्लान
Fri, 14 Dec 2018 02:44 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर संतोष प्रकट करते हुए प्रदेश भाजपा को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कार्य में अभी से जुट जाने की हिदायत जारी की है। शाह ने राज्य में अपने बलबूते सरकार के लिए प्रदेश भाजपा 50 प्लस सीटों का लक्ष्य भी दिया है।
आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा के लिए वीरवार 13 दिसंबर को सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों व महासचिव संगठनों के साथ नई दिल्ली में अमित शाह ने बैठक की। प्रदेश से अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ने बैठक में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने चुनाव बहिष्कार करने वाली नेकां व पीडीपी की अनदेखी करते हुए राज्य के मतदाताओं के निकाय व पंचायत चुनाव में उत्साह की भी तारीफ की।