{"_id":"5d06683f8ebc3e1d63127034","slug":"amit-shah-to-come-to-jammu-kashmir-on-30th-june-first-time-after-becoming-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा 30 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा 30 जून को
Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह 30 जून को पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। एक दिवसीय दौरे में शाह उच्च स्तरीय बैठक कर कश्मीर घाटी में आंतरिक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। शाह अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री बनने के बाद शाह जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर सबसे ज्यादा निगाह रख रहे हैं। कश्मीर घाटी पहुंचते ही शाह सबसे पहले सेना, राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। जाहिर तौर पर शाह अपने इस दौरे में इस यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लेंगे। नई सरकार का राज्य का परिसीमन कराने की चर्चा के बीच 6 जुलाई से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को इस सूबे पर केंद्रित रखे जाने और साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव के कारण शाह की इस यात्रा को बेहद महत्व दिया जा रहा है।