{"_id":"63aa467ac9c23d0fe1093d05f18fc22f","slug":"amit-shah-to-address-election-rallies-in-srinagar-shopian-tomarrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की कमान अमित शाह ने संभाली, श्रीनगर में रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की कमान अमित शाह ने संभाली, श्रीनगर में रैली आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 दिसंबर को कश्मीर पहुंच रहे हैं, जहां वह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रैली दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में होगी, जहां वह प्रत्याशी जावेद कादरी के लिए प्रचार करेंगे।
दूसरी रैली श्रीनगर में होगी, जहां वह अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. हिना भट के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वह राज्य के भाजपा नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। मिशन 44 प्लस हासिल करने को अब अमित शाह ने कमान संभाली है।
भाजपा के कश्मीर प्रभारी रमेश अरोड़ा ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को कश्मीर में शोपियां और अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जावेद कादरी और डा. हिना भट के लिए प्रचार करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि चौथे चरण के मतदान में उनके कई प्रत्याशी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्टार प्रचारक, एमपी और बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना, भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा अन्य स्टार प्रचारक भी 12 दिसंबर को श्रीनगर पहुंचेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
रमेश अरोड़ा ने यह जानकारी भी दी कि क्रिकेट स्टार नवजोत सिंह सिद्धू जो अभी श्रीनगर में ही हैं, वह भी 12 दिसंबर को बार फिर श्रीनगर पहुंचेंगे। रमेश अरोड़ा ने कहा कि भाजपा कश्मीर घाटी से 6 सीटों की बढ़ोतरी की उम्मीद रखे हुए है। अरोड़ा ने एक बार फिर दोहराया कि उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मिशन 44 प्लस को हासिल करना है।