फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah talks to RSS leaders to convince them for alliance with PDP

जम्मू-कश्मीर में संघ ने भाजपा के पाले में डाली गेंद

Fri, 20 Feb 2015 07:26 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
amit shah talks to RSS leaders to convince them for alliance with PDP
भाजपा-पीडीपी के बीच गठबंधन सरकार बनाने में रोड़ा बने अनुच्छेद 370 और अफस्पा कानून हटाने पर राष्ट्रीय हित में फैसला लेने की बात कह कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गेंद भाजपा हाईकमान के पाले में डाल दी है।
विज्ञापन


वैचारिक मुद्दों को दरकिनार कर पीडीपी के साथ गठबंधन के मामले पर संघ ने नसीहतों के साथ निर्णय का फैसला भाजपा आलाकमान पर छोड़ दिया है। संघ का मानना है कि भाजपा को राष्ट्र की राजनीति करनी है, जबकि पीडीपी की राजनीति पूरे जम्मू-कश्मीर की भी न होकर महज घाटी तक सीमित है।

विज्ञापन


वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झंडेवाला स्थित संघ कार्यालय ‘केशव कुंज’ पहुंच संघ में दूसरे नंबर के नेता सुरेश भैयाजी जोशी से अलग से भेंट की। इस दौरान संघ के सह सरकार्यवाह दतात्रेय होसबोले, सुरेश सोनी और क़ृष्ण गोपाल भी उपस्थिति थे। शाह भाजपा के साथ समन्वय का काम देख रहे कृष्ण गोपाल से अलग से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संघ नेताओं से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आए खंडित जनादेश के बाद पीडीपी से साथ सरकार गठन को लेकर चल रही बातचीत पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि इसमें अफस्पा और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर भी शाह ने अपना पक्ष रखा।

क्या चाहती है पीडीपी भाजपा से

amit shah talks to RSS leaders to convince them for alliance with PDP

पीडीपी के साथ गठबंधन कर सरकार गठन के प्रयास में लगे नेताओं की दलील है कि अल्पसंख्यकों खासतौर से मुस्लिम समुदाय का दिल जीतने के प्रयास में पार्टी के सामने यह सुनहरा अवसर है। दिल्ली हार के बाद भाजपा रणनीतिकारों को मिशन 2019 के लिए पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार सियासी फायदे का लग रहा है।

इस बीच आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) कानून के पहलुओं पर सरकार ने सेना का भी मन टटोलना शुरू कर दिया है।  दिल्ली की हार के बाद वीरवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार संघ के शीर्ष नेताओं से लंबी मंत्रणा की है।

सूत्रों के मुताबिक संघ का रुख सामने आने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी वीरवार को पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की है। न्यूनतम साझा कार्यक्रम में अनुच्छेद 370 और अफस्पा पर शब्दों की हेरफेर के जरिये भाजपा का प्रयास पीडीपी से मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का है। मगर संघ के पेंच ने मामला उलझा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed