फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah second important meeting today regarding security in Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: प्रदेश में सुरक्षा को लेकर अमित शाह की आज दूसरी अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Fri, 03 Jun 2022 11:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 03 Jun 2022 11:23 AM IST
सार

दिल्ली में आज होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Amit Shah second important meeting today regarding security in Jammu Kashmir
बिहार में अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कश्मीरी पंडितों और गैर स्थानीय लोगों पर कश्मीर में हो रहे हमले को लेकर आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है। शुक्रवार को आतंकी हमलों और घाटी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक बुलाई है। टारगेट किलिंग से बिगड़ रहे हालात को संभालने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। इससे पहले गुरुवार को हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात की है।
विज्ञापन


दिल्ली में आज होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर पिछले 15 दिनों के अंदर ये दूसरी बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में कश्मीर में हो रही हत्याएं से लेकर जून के अंत में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। पिछली बैठक के दौरान गृहमंत्री ने आतंकवाद रोधी अभियानों पर विशेष जोर दिया था। आतंकियों ने पिछले 22 दिनों में 8 टारगेट किलिंग को अंजाम देकर घाटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। माना जा रहा है कि टारगेट किलिंग को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से कोई बड़ा फैसला आ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed