फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah said Conspiracies to disturb peace of Jammu and Kashmir will not succeed now anyone can become CM

अमित शाह ने कहा: जम्मू-कश्मीर की शांति में खलल डालने की साजिशें कामयाब न होंगी, अब कोई भी बन सकता है सीएम

Mon, 25 Oct 2021 12:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेकर अनुच्छेद 370 व 35ए का समाप्त किया। बाल्मीकि, गोरखा, पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों और महिलाओं के साथ न्याय हुआ। अब भूमि की खरीद फरोख्त में महाजन, सिख व खत्री बिरादरी से हो रहा अन्याय भी खत्म कर दिया गया है, और हर वर्ग के साथ न्याय हुआ है। 

विज्ञापन
Amit Shah said Conspiracies to disturb peace of Jammu and Kashmir will not succeed now anyone can become CM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की शांति में खलल डालने के तमाम तरह की साजिशें चल रही हैं। वह प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि यह साजिशें न तो कामयाब होंगी और न ही सफल होने दी जाएंगी। प्रदेश का युवा विकास की राह पर आगे बढ़ चला है, दहशतगर्द उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। वह जम्मू के भगवती नगर मैदान में रविवार को अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली जन रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जम्मू वालों के साथ अन्याय का युग अब समाप्त हो चुका है। जम्मू हो या कश्मीर संभाग दोनों के साथ न्याय होगा। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। जम्मू में विकास युग की शुरूआत हो चुकी है। युवा सचेत हो गया है। यदि युवा वर्ग गरीबों की सेवा में जुट जाए तो दहशतगर्द कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने कहा 370 हटाने के बाद तीन परिवार वाले मजाक उड़ाते थे कि कौन यहां निवेश करने आएगा। व्यापक पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। अब तक 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश आ चुका है। इसमें जम्मू में सात व कश्मीर में पांच हजार करोड़ रुपये है। 2022 के अंत तक 51 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि अमित शाह दौरे में क्या देकर जाओगे। पहले तीन परिवार वालों को 70 साल के कार्यों का हिसाब देना चाहिए फिर सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 55 हजार करोड़ विकास पैकेज जम्मू कश्मीर को दिया। उसमें से 33 हजार करोड़ की राशि विकास पर खर्च कर दी गई है। 
विज्ञापन

 

15 हजार करोड़ से ज्यादा के काम घोषित

अमित शाह ने कहा कि आज ही उन्होंने जम्मू से 15 हजार करोड़ से ज्यादा के काम घोषित किए हैं। तीन परिवार वालो ने अपने शासनकाल में भी 15 हजार करोड़ के काम नहीं करवाए होंगे। उन्होंने कहा 2014 से अब तक 239 लोगों की जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के चलते मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा कम तो हुआ है लेकिन हम चाहते हैं कि ऐसी स्थिति बने जिसमें एक भी नागरिक की जान न जाए। 

बिजली पर खर्च करेंगे 35 हजार करोड़
शाह ने कहा- पहाड़ियों को चार फीसदी आरक्षण दिया गया है। आदिवासी आरक्षण भी यहां पर है। गुज्जरों को भी जल्द ही आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सिक्स लेन एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। 700 करोड़ की राशि से जम्मू में एयरपोर्ट बनेगा। हर जिले में हेलीपैड बनाए जाएंगे। बिजली क्षेत्र पर 35 हजार करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। 
 

कोविड में जम्मू-कश्मीर का काम शानदार

उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण जब फैला तब हमारे देश में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विश्व में सबसे बेहतर काम करके दिखाया। जम्मू-कश्मीर में कोविड की पहली डोज देने का काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है और देश में यह ऐसा पहला प्रदेश है। यहां पर दूसरी डोज का काम भी पचास फीसदी पूरा कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन

कोई भी बन सकता है मुख्यमंत्री

शाह ने कहा-हर गांव में पंचायत, ब्लॉक में ब्लॉक परिषद और जिले में जिला परिषद पीएम मोदी की वजह से संभव हुई है। जम्मू -कश्मीर में अब कोई पंच हो या सरपंच यहां का मुख्यमंत्री बन सकता हैं। कोई पहाड़ी भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

प्रेम नाथ डोगरा को किया याद 
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद वह पहली बार प्रदेश के दौरे पर आए हैं। पंडित प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर जम्मू में आना हुआ है। पूरा देश पंडित डोगरा को कभी भूला नहीं सकता। प्रजा परिषद का गठन कर उन्होंने दो विधान व दो प्रधान के खिलाफ संघर्ष शुरू किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा पंडित डोगरा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा यहां कहीं भी होगी तो प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दे रही होगी कि उन्होंने वह सपना पूरा करने का काम किया है। 

टनल इंजीनियरिंग कोर्स शुरू होगा

उन्होंने कहा आईआईटी जम्मू के लोर्कापण के दौरान उन्होंने देखा कि जम्मू जैसा आधुनिक कैंपस ओर कहीं नहीं है। आईआईटी, एम्स जम्मू और आईआईआईएम जम्मू मिलकर टनल इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करेंगे। उन्होंने आईआईटी जम्मू के अधिकारियों से कहा है कि वह प्रदेश में सैटेलाइट केंद्र खोले ताकि यहां के बच्चे ज्यादा से ज्यादा आईआईटी में दाखिला पा सकें।


 

25 हजार पदों के लिए शीघ्र भर्ती करेगा बोर्ड 

शाह ने कहा- जम्मू कश्मीर की हर माता के घर में सिलेंडर, बिजली और स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने पूरा किया हैं। सात हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। 25 हजार नौकरियां जल्द ही भर्ती चयन बोर्ड के माध्यम से दी जाएंगी।


 

औद्योगिक निवेश से 5 लाख को मिलेगा रोजगार

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक निवेश के चलते पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 5000 करोड़ का निवेश जम्मू व 7000 करोड़ का निवेश कश्मीर में आ चुका हैं। मोदी का कमाल है कि 12 हजार करोड़ का निवेश आ गया हैं। 51 हजार करोड़ का निवेश 2022 तक आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed