फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah,raily,jammu kashmir,political

अमित शाह के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
amit shah,raily,jammu kashmir,political
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 अक्तूबर को जम्मू में होंगे। इस दौरान वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दौरे को लेकर शहर में अलर्ट किया गया है। भगवती नगर में होने वाली इस सभा को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भगवती नगर के आसपास और चौथे पुल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। दरअसल, अमित शाह की सभा के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच किक्रेट मैच भी है। इसे लेकर भी सुरक्षा मजबूत की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस अफसरों ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि भगवती गनगर के आसपास की सुरक्षा कड़ी की गई है। शनिवार को दिल्ली से सुरक्षाबलों की एक विशेष टुकड़ी भी जम्मू पहुंचेगी। इसके अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा भी मजबूत की गई है। रात के समय शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षाबल तैनात रहेंगे। मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा मजबूत की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर में आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। इसके बाद से ही शहर में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। जम्मू में टारगेट कीलिंग के दो प्रयास विफल भी हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस के लिए अमित शाह के दौरे में सुरक्षा को पुख्ता करना एक बड़ी चुनौती है। लिहाजा इसमें कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस के बड़े अफसर इस दौरे को लेकर सुरक्षा पुख्ता करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed