फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah in kathua

केन्द्रीय मंत्री ने गढ़े अमित शाह की शान में कसीदे

Tue, 26 Aug 2014 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
amit shah in kathua

राज्य में आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही पुल की नींव का पत्थर भी रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सितंबर में बेरोजगारों के लिए विशेष शिविर और पार्क उद्घाटन के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि राज्य में परिवर्तन आकर रहेगा। जिस तरह से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है उसी प्रकार भाजपा विधानसभा चुनावों के दौरान भी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि अब लोगों को भी अपने दिल बड़े करने होंगे। भाजपा ने रियासत में विस्तार हासिल किया है जो आने वाले समय में और भी बढ़ना लाजिमी है।

पीएमओ में मंत्री ने बताया ऊर्जा का प्रतीक

amit shah in kathua

पीएमओ में मंत्री और उधमपुर कठुआ सांसद डा, जितेंद्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे। डा. सिंह ने कहा कि संसदीय चुनावों में मिशन 272 को ऐतिहासिक तरीके से हासिल करने में जो कमाल अमित शाह ने किया है उससे राष्ट्रवादी ताकतों का मनोबल बढ़ा है।

युवा साहस और ऊर्जा के प्रतीक बन चुके अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का जम्मू-कश्मीर मिशन 44 प्लस भी पूरा होगा। डा. सिंह ने कठुआ जिले की समस्याओं को बहुमुखी करार देते हुए कहा कि मैदानी से लेकर कंडी और पहाड़ी इलाकों तक फैले कठुआ जिले में समस्याएं हैं जिनका निपटारा करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के लोग खासे परेशान हैं जिनके लिए जल्द कुछ करना होगा। कीड़ियां गंडियाल को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पुल का जिक्र करते हुए डा. सिंह ने कहा कि पुल मंजूर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed