फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह, संगठन और माहौल दोनों पर करेंगे बातचीत

Sat, 29 Apr 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 29 Apr 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
amit shah in jammu and kashmir
जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह - फोटो : SOCIAL MEDIA

घाटी में लगातार हो रही पत्‍थरबाजी और अशांत माहौल के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को जम्मू पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है‌ कि घाटी के लगातार बिगड़ रहे माहौल का हल तलाशने और इससे पार्टी और सरकार की धूमिल होती छवि को बचाने के लिए वह भाजपा और पीडीपी नेताओं से बातचीत कर पुख्ता हल तलाशने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष जम्‍मू और कश्मीर के स्‍थानीय संगठनों के नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि भाजपा अध्यक्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी की संभावनाओं को यहां मजबूत करना चाहते हैं।इसी क्रम में शाह शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से शाह जम्मू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के महासचिव राम माधव समेत कई  वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शाह अपने दौरे में पीडीपी के साथ गठबंधन पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं तथा अलगाववादियों की ओर से हो रहे खुलेआम विरोध की परवाह न करते हुए कश्मीर में संगठन का ढांचा मजबूत करने का ताना-बाना भी बुनेंगे। मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मार्च 2015 में शामिल होने के बाद रियासत का यह उनका पहला दौरा है। अमित शाह जम्मू कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे में संघ परिवार, सिविल सोसाइटी और बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श के बाद कश्मीर मसले पर नई रणनीति तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के घटनाक्रमों के वजह से महत्वपूर्ण है दौरा

amit shah in jammu and kashmir
अमित शाह - फोटो : File Photo

पिछले दिनों नई दिल्ली में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मोदी तथा राजनाथ से मुलाकात के दौरान एजेंडा आफ एलायंस के तहत काम करने का दबाव डाला था, ताकि गठबंधन सरकार के प्रति आम कश्मीरियों का विश्वास बहाल किया जा सके। एजेंडा आफ एलायंस में घाटी में शांति बहाली के लिए हुर्रियत सहित सभी पक्षों से बातचीत की बात है।

इसी बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मसले पर हुर्रियत के साथ किसी भी कीमत पर बात नहीं होगी। ऐसे में अमित शाह का रियासत का दो दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तीन संभागों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

amit shah in jammu and kashmir
Amit Shah - फोटो : FILE PHOTO

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान घाटी के साथ ही लेह-लद्दाख के कार्यकर्ता भी जम्मू में रहेंगे। जम्मू संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। भाजपा अध्यक्ष शनिवार को जम्मू पहुंच चुके हैं जहां कार्यकर्ताओं और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के मुताबिक स्वागत समारोह के बाद शाह के काफिले को जुलूस की शक्ल में गेस्ट हाउस तक ले जाया जाएगा। कश्मीर, लेह-लद्दाख तथा जम्मू संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। शाम को प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक होगी। दो दिनों के प्रवास के बाद वह सोमवार को सुबह यहां से दिल्ली रवाना होंगे।  

मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी परखा जाएगा

amit shah in jammu and kashmir
अमित शाह और निर्मल सिंह - फोटो : file photo

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के महासचिव राम माधव और राम लाल, प्रदेश प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तथा डा. अनिल जैन भी होंगे। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सरकार में शामिल मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को देखकर उन्हें कसौटियों पर परखा जाएगा। रविवार को मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित हैं। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा होगी। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व कुछ मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में उनकी छुट्टी की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed