फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah and ram madhav will decide mayor for jammu nagar nigam

जम्मू में मेयर पद के लिए कई दावेदार, अंतिम फैसला लेंगे अमित शाह और राम माधव

Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
amit shah and ram madhav will decide mayor for jammu nagar nigam
ram madhav and amit shah - फोटो : फाइल
निकाय चुनाव में रिकार्ड बहुमत लेने के बाद भाजपा में जम्मू में मेयर पद के लिए कई दावेदार सामने आ गए हैं। चुनाव में पार्टी के कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को जीत मिली है। इस कारण मेयर पद के लिए मारामारी की स्थिति है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक मेयर के नाम पर अंतिम फैसला दिल्ली में पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारियों ने बाजी मारी हैं। मेयर पद के लिए प्रमुख दावेदारों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बिलोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपाही, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय बडू शामिल हैं। इस नामों के अलावा कोई नया चेहरा भी सामने आकर सियासी गणितज्ञों को चौंका सकता है।
विज्ञापन


आलाकमान वैसे व्यक्ति का चयन कर सकता है जिसमें सबको साथ लेकर चलने की क्षमता हो। नतीजों में सफलता हासिल करने वाले कई पदाधिकारियों को लंबा राजनीतिक  अनुभव हासिल है। मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर पद के लिए भी भाजपाइयों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed