{"_id":"5bcb70ffbdec226989662f67","slug":"amit-shah-and-ram-madhav-will-decide-mayor-for-jammu-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मेयर पद के लिए कई दावेदार, अंतिम फैसला लेंगे अमित शाह और राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में मेयर पद के लिए कई दावेदार, अंतिम फैसला लेंगे अमित शाह और राम माधव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ram madhav and amit shah
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में रिकार्ड बहुमत लेने के बाद भाजपा में जम्मू में मेयर पद के लिए कई दावेदार सामने आ गए हैं। चुनाव में पार्टी के कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को जीत मिली है। इस कारण मेयर पद के लिए मारामारी की स्थिति है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक मेयर के नाम पर अंतिम फैसला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव द्वारा लिया जाएगा।
निकाय चुनाव में प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारियों ने बाजी मारी हैं। मेयर पद के लिए प्रमुख दावेदारों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बिलोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपाही, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय बडू शामिल हैं। इस नामों के अलावा कोई नया चेहरा भी सामने आकर सियासी गणितज्ञों को चौंका सकता है।
आलाकमान वैसे व्यक्ति का चयन कर सकता है जिसमें सबको साथ लेकर चलने की क्षमता हो। नतीजों में सफलता हासिल करने वाले कई पदाधिकारियों को लंबा राजनीतिक अनुभव हासिल है। मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर पद के लिए भी भाजपाइयों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है।