{"_id":"a93e02170ff54a072c44ae26c3aed548","slug":"amit-shah-and-arun-jaitley-may-be-come-to-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आएंगे जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आएंगे जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आने वाले दिनों में जम्मू आ सकते हैं। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि 23 जून से श्रद्धांजलि समारोहों के कार्यक्रम छह जुलाई तक रियासत में जगह-जगह मनाए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं के दौरे हो सकते हैं। हालांकि दौरों को अभी आखिरी रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के निवास स्थान के बाहर भाजपा की ओर से प्रदेश में भाजपा के नये मुख्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में पिछले कुछ दिनों से तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
अगर निर्माण कार्य 23 जून से छह जुलाई के बीच संपन्न होता है तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भवन के उद्घाटन समारोह में आ सकते हैं। इस भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला भी अरुण जेटली ने ही रखी थी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महासचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली का जम्मू में प्रस्तावित कार्यक्रम मुखर्जी भवन के निर्माण कार्य के पूरा होने पर निर्भर करता है। उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्य में देरी हुई तो फिर जुलाई महीने में नये सिरे से कार्र्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जम्मू के लिए एम्स की घोषणा केंद्रीय सरकार आने वाले दिनों में कर सकती है। अगर मुखर्जी भवन के निर्माण कार्य में देरी की वजह से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जम्मू दौरे के कार्यक्रमों में बदलाव भी होता है तो भी दिल्ली से ही केंद्र सरकार इस बाबत घोषणा कर सकती है।
भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा सीए और महासचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि प्रदेश भाजपा की पुरजोर मांग पर केंद्र सरकार खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बाबत घोषणा कर सकते हैं।